धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, मनोरंजन सभी प्रकार की गतिविधियों को करने की छूट दी गई

धार | कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार एस ओ पी जारी की गई है। जिसके संबंध में चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस बैठक में विधायक नीना विक्रम वर्मा, पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसएन दर्रो, सिटी मजिस्ट्रेट विशाखा देशमुख सहित अधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के तहत खुले स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जा सकता है। इसी प्रकार धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, मनोरंजन सभी प्रकार की गतिविधियों को करने की छूट दी गई है। सभी गतिविधियों को कंटेंटमेंट एरिया में बंद रखी गई है। साथ ही मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग तथा थर्मल स्क्रीनिंग का प्रयोग करते हुए किसी भी स्थान पर सभा और धार्मिक गतिविधियां चालू की जा सकती है और आयोजित होने वाले मेलों के लिए भी छूट प्रदान की गई है। सिनेमा हॉल एवं थियेटर पूर्ण क्षमता पर चल सकेंगे तथा सिनेमा हॉल एवं थियेटर संचालक/प्रबंधन को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में जारी SOP का पालन करना बंधनकारी होगा।