कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने भ्रमण कर उद्यानिकी फसलों का अवलोकन किया

संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक कृषकों को जोडने के निर्देश दिए

अलिराजपुर | कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले में विभिन्न स्थानों पर उद्यानिकी फसलों के प्रदर्शन प्लॉटों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से रूबरू होते हुए उद्यानिकी फसलों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अधिक से अधिक कृषक उद्यानिकी फसलों को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने इसके लिए विशेष प्रयास किये जाए। उद्यानिकी फसलों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने ग्राम बडदला निवासी सबलसिंह माधु के यहां तरबूज फसल का अवलोकन किया। मल्चींग एवं टपक सिंचाई पद्धति से लगाई गई तरबूज फसल का अवलोकन करते हुए उक्त फसल संबंधित चर्चा कृषक से की। ग्राम बडदला में कृषक रमेश पिता मुकामसिंह के यहां आधा हैक्टेयर में लगाई गई लहसुन की फसल का अवलोकन करते हुए उक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लहसुन की व्यवसायिक फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। ग्राम सोरवा में कृषक झेतरिया पिता चोमलिया के यहां करैला फसल का अवलोकन करते हुए संबंधित कृषक से चर्चा करते हुए करैला फसल लगाने, खाद-बीज, दवाई एवं उपज विक्रय संबंधित जानकारी ली। उन्होंने ग्राम झिंझनी में कृषक वेरसिंह पिता जामसिंह के यहां करेला और केला फसल का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में कैला फसल को लेकर भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के किसानों का चयन करते हुए उन्हे भी कैला फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ग्राम कालीबेल निवासी कृषक रेमता तोरसिंह के यहां तरबूज फसल का अवलोकन करते हुए तरबूज फसल उत्पादन संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि जिले में सब्जी वर्गीय फसलों एवं फलोद्यान की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उक्त फसलें लेने के लिए जोडा जाए। साथ ही उक्त फसलों के उत्पादन की बेहतर मार्केटिंग के लिए किसानों को बताए जिससे जिले के अधिक से अधिक किसान कृषि के क्षेत्र में फलोद्यान और सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके यादव, डीडीए कृषि श्री केसी वास्कले, डीडीए आत्म श्री डीएस मौर्य, उप संचालक उद्यानिकी श्री बीएस चौहान, तहसीलदार सुश्री संतुष्टि पाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।