सर्व ब्राह्मण महिला द्वारा बांगरोद में पिकनिक का आयोजन किया गया

रतलाम। आज दिनांक 9 फरवरी 2021 मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महिला संगठन जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक के नेतृत्व में सभी बहने बांगरोद पिकनिक गई थी। खाटू श्याम दर्शन किए एवं भजन नृत्य किया। सर्व ब्राह्मण प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर संध्या उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्यामा नंदलाल व्यास की उपस्थिति में कंकु हल्दी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी शर्मा,राधा जोशी, भावना शर्मा, नूतन भट्ट, सीमा सिरोलिया, शारदा पाठक, मीना शर्मा, मोना शर्मा, सरोज ओझा, सरोज शर्मा, सोनल पाठक, प्रिया शर्मा,प्रतिभा आप्टे, टीना पाठक, गोपी शर्मा ,आभा शर्मा, इंदु जी ,प्रज्ञा शर्मा,मीनल सरैया, आशा शर्मा, रेशमी शर्मा, कृष्णा तिवारी आदि उपस्थित रही। विशेषता यह रही कि इस आयोजन में हमने अपने भाइयों को कमलेश जोशी , सुभाष शर्मा , राजेश व्यास ,भवानी शंकर  तिवारी,कुलदीप पाठक, नरेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, अनिल जी को भी तिलक लगाकर रुमाल दिए  सभी भाइयों ने शुभकामना एवं बधाई दी साथ ही अनुरोध किया कि आप हमेशा सर्व ब्राह्मण महिला संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें कि जिससे हमारी महिलाएं घर से बाहर निकल कर कुछ करने में सक्षम हो सके।