भाजपा की सरकार ने सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण केन्द्रों पर वज्राघात किया हैं- माणक चपड़ोद

जावरा ( अभय सुराणा) । ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर अध्यक्ष माणक चपड़ोद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश के समस्त खाद्यान्न वितरण केन्द्र बंद कर हड़ताल प्रारंभ होने से समाज के गरीब सर्वहारा वर्ग के नागरिक असहाय एंव भुखे मरने की स्थिति में आ गए हैं । श्री चपड़ोद ने आगे बताया कि भाजपा की सरकार ने सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण केन्द्रों पर वज्राघात किया हैं जिसके कारण समस्त खाद्यान्न वितरण केन्द्र बंद हैं ।राशन नहीं मिल पा रहा हैं ।पात्र नागरिक अपनी उदर पूर्ति में असमर्थ है।चपड़ोद ने आगे बताया कि इन उक्त सार्वजानिक वितरण केन्द्रों की प्रति क्विंटल कमीशन बढाई जाए ।इन केन्द्रों के कर्मचारीयों केंद्रीय सहकारी या शासकीय बैंक में संलग्नी करण इन्ही केंद्रों को वितरित किये जाने वाले खाद्यान्नों को क्रय करने का अधिकार प्रदान किया जावे ताकि नागरिकों को अच्छा खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा ।आगे बताया गया कि मध्यप्रदेश भाजपा की सरकार लुभावनी मीठी मीठी मुंगेरी लाल के सपनों की तरह प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ कर उनके तथा उनकी सन्तानों की उदर पूर्ति में अंकुश लगा रही हैं ।इन सभी बातों का विशेष ख्याल रखकर भाजपा की सरकार अपनी इस भूल या चंगेज़ी आदेश को वापस लेकर संशोधित आदेश उक्त तथ्यों को शामिल कर जारी करें जिससे प्रदेश की अधिकांश जनता अपनी उदर पूर्ति हेतु सक्षम हो सके अन्यथा कांग्रेस को सशक्त कदम उठाकर इन असहाय प्रताड़ित एंव खाद्यान्नों से वंचित लोगों को सहयोग देने हेतु चरणबद्ध आंदोलन हिम्मत सिंह श्री माल पूर्व जनपद अध्यक्ष, युसुफ कड़पा पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष, प्रदीप सिंह सोलंकी पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, हिरालाल मेहता पूर्व नपा उपाध्यक्ष, अभय सुराणा जिला अध्यक्ष सदभावना ,उबेद अंसारी पूर्व शहर अध्यक्ष सुशील कोचट्टा पूर्व चेयरमैन नपा, अजीजुरहमान पठान कार्यवाहक अध्यक्ष, नितिराज सिंह युवा नेता, इब्राहीम मंसुरी, लोकेश विजवा, मुबारीक हुसैन, दिनेश सैनी मुस्तकीम मंसुरी, श्यामा परखी, सलमा डेविड पूर्व पार्षद, अंकीत ललवानी युवक कांग्रेस अध्यक्ष, आमिर खान सदभावना शहर अध्यक्ष ,अली जमाल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, जावेद पापुलर आई टी सेल प्रदेश सचिव, आसिफ कबाडी, राहूल पाटिदार पूर्व प्रदेश महासचिव, मनहोर हरा, अबरार पठान, मनीष बैरागी, विमल पोखरना, अनिल सोनी, रमणीक जैन, नरेश मारवाड़ी, संजय झामर, मेहमूद ताती, करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी सत्तारूढ पार्टी की रहेगी ।