बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस को मिला जनता का मिला समर्थन, व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखा व्यापार

जावरा (अभय सुराणा)। प्रदेश में पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे आम जनता परेशान हो गई है । महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज सुबह से ही कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे शहर में केंद्र व प्रदेश शासन की तानाशाही एवं दोगली नीतियों के खिलाफ आमजन को आवाज करते हुए आज शहर को दोपहर तक बंद रखने का निर्णय किया जिसे व्यापारियों ने आम जनता ने स्वेच्छा से बंद कर पूरा समर्थन कांग्रेस को दिया आज न सिर्फ डीजल पेट्रोल इसके अलावा खाद्य तेलों में भी पहली बार इतनी तेजी दिखाई देती है इस महंगाई ने हर आदमी को परेशान कर रखा है जनता ने सोचा था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन इससे बुरे दिन इसके पहले कभी नहीं देखे आज गैस की टंकी रू. 850 पेट्रोल सो रुपए दाले.120 खाद्य तेल 140 रू. वहीं स्थानीय निकायों में भी संपत्ति कर जलकर की राशि भी बढ़ा दी गई है बिजली को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है जिसके कारण जिस का बिल 1000 रू. आता था वह डबल हो जाएग। ट्रेनों के किराए में एक्सप्रेस का नाम देकर कई गुना वृद्धि कर दी गई है जनता परेशान है हर वर्ग के लूटा जा रहा है भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ता जा रहा है आम आदमी का जीना दूभर हो गया है इन सभी बातों को लेकर आज दोपहर में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसीलदार को दिया गया तथा कहा कि शीघ्र ही महंगाई पर लगाम लगा कर जनता को राहत प्रदान करें।इस अवसर ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर अध्यक्ष माणक चपड़ोद, कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुरहमान पठान, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटिदार, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्री माल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह सोलंकी, पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष युसुफ कड़पा, युवा नेता नीति राज सिंह, जिला सदभावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभय सुराणा, नगर अध्यक्ष आमिर खान, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकीत ललवानी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वरूण श्रोत्रिय, पूर्व नगर पालिक चेयरमैन सुशील कोचट्टा, पूर्व आई टी सेल प्रदेश सचिव जावेद पापुलर, पूर्व पार्षद इब्राहीम मंसुरी, लोकेश विजवा, मुस्तकीम मंसुरी, मुबारीक हुसैन, खालीद सर, दिनेश सैनी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष उबेद अंसारी, युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिपाली कुमावत, महिला कांग्रेस महामंत्री यस्मीन खांन, श्री मति सलमा डेविड ,राजकुमारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सैनी, अबरार पठान, बाले भाई, असलम मेव, कृष्णा अखेडीया, मेहमूद ताती, जितेंद्र टुकडीया, नरेश मारवाड़ी, विजय कोठारी, रमणीक जैन ,अनील सोनी, विनोद मेहता, जमाल भाई ,आसिफ कबाडी, बाबूलाल निम्बे, राजेंद्र कल्याणे, सईद मेव मनहोर हरा, मेहबूब अली, राजू मालवीय, विनोद ओरा, मुकेश धाकड़,मकसूद गांधी, तस्लीम भाई, नंदकिशोर राठौड़ ,फकीर मोहम्मद, असलम भाई, प्रकाश शर्मा, कन्हा हाडा, उमर भाई ,मोहन लाल यादव, मनीष बैरागी, राजू निम्बे, चन्द्रशेखर शर्मा, हर्ष कोचट्टा आदि सैकडों कांग्रेस जन मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पुर्व पार्षद लोकेश विजवा ने किया अंत मे आभार पूर्व नगर पालिक चेयरमैन सुशील कोचट्टा ने किया ।