मिशन चिरंजीवी आयुष्मान भारत योजना में झाबुआ जिला प्रदेश में अव्वल

झाबुआ | कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा जिले में मिशन चिरंजीवी आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों के कार्ड बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए है। इसी के परिणाम स्वरूप झाबुआ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार माह अक्टूबर 2020 में मिशन चिरंजीवी आरम्भ किया गया था। जिसमे स्वास्थ्य विभाग के विछडे स्वास्थ्य सूचकांको को शामिल किया गया था। जिसमें एक सूचक अंग था। जन समुदाय को टेली कन्सलटेन्सी के माध्य से स्वास्थ्य सेवा एवं परमर्श प्रदान करना। आज लगभग 10 हजार से भी अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाकर झाबुआ जिला मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यह सब मिशन चिरंजीवी के कारण सम्भव हो सका है। शासन की मंशा अनुरूप आम जनता को जमीनी स्तर तक अर्थात ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए शासन द्वारा चयनित उप स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत चयनित कर हेल्प एण्ड वैलनेस सेंटर बनाया गया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद की स्थापना कर गम्भीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हायपरटेंशन,गर्भवती माताओं को तथा धात्री माताओं को सेवाए देना बच्चों और बड़ों को सेवाए दी जा रही है। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के पॉइंट से जिला चिकित्सालय में स्थित ई संजीविनी टेलीमेडिसिन कन्सटेंसी से रोग विशेषज्ञों के द्वारा आवश्यक परामर्श एवम उपचार प्रदान की जा रही है था सेवाएं दी जा रही है झाबुआ जिले में 11 जनवरी तक 10 हजार से भी अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा दी गई है झाबुआ में 61 स्पोक यानी हेल्थ एबम वेलनेस सेंटर पर सीएचओ पदस्थ है शेष रिक्त पदों पर राज्य स्तर से नियुक्ति जारी है।