मदद के लिए आगे आया जन सामान्य – गोविंद काकानी

रतलाम। आज से 4 दिन पूर्व नगर निगम के बाहर एक 55 -60 वर्षीय व्यक्ति पढ़ा हुआ था| नगर निगम कर्मचारियों ने मोबाइल कर समाजसेवी गोविंद काकानी को उसके इलाज की मदद हेतु संपर्क किया| उन्हें 108 बुलाकर जिला चिकित्सालय भेजने का बताया | और उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया|
इलाज के पश्चात उसकी मृत्यु हो गई |अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक शर्मा द्वारा उसके परिवार की खोजबीन की गई एवं परिजन नहीं मिलने से काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा अंतिम संस्कार करने का कहा गया|
उसकी चिकित्सा सेवा करने वाले वार्ड बॉय गजेंद्र ओझा (गोलू भाई) को साथ लेकर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने वालजी भाई पाटीदार एवं रूप किशोर ओझा द्वारा अपने परिजन की स्मृति में प्रदत राशि से किया|
उक्त मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भक्तन की बावड़ी पर गोविंद काकानी एवं गजेंद्र ओझा ने विधि विधान से किया | काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ,समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, रोगी कल्याण समिति के द्वारा दी गई श्रद्धांजलि दी गई |