प्रतिबंधात्मक आदेश में आंशिक संशोधन

रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने प्रतिबंधात्मक आदेश में आंशिक संशोधन किया है। इसके अनुसार जिले की समस्त मंडियों में सभी प्रकार की उपज की खरीदी बिक्री करने की अनुमति रहेगी। इस हेतु पृथक से आदेश जारी किया जाएगा। जिले में सभी प्रकार के निजी निर्माण कार्य के अनुमति रहेगी। कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों को मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, साथ ही हाथ धोने की समुचित व्यवस्था की जाना अनिवार्य होगा। शेष आदेश यथावत रहेगा।