रतलाम । शासकीय मेडिकल कॉलेज के 550 बेड क्षमता वाले हॉस्पिटल में शनिवार को केवल 43 पेशेंट भर्ती थे, और यहाँ 507 बेड रिक्त हो गए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 11 पेशेंट डिस्चार्ज हुए वहीं 09 मरीज को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 21 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 11 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 7 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 4 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 43 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 22 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं।मेडिकल कॉलेज में आज रिक्त बेड 507 रहे। उन्होंने बताया कि आज रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार टोटल रिसीव्ड 7580, डिस्ट्रीब्यूटेड 1557, कन्ज्यूमड 5943, करंट स्टाक 80 रहा।