विष्णु त्रिपाठी की प्रथण पुण्य तिथि मनाई जाएगी

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी की प्रथम पूण्य तिथि पर 5 सितम्बर रविवार को प्रात: 8.30 बजे चादंनीचौक चौराहे पर विष्णु त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी एवं दिहाड़ी श्रमिको को फल वितरित किए जाएंगे।  भाजपा नेता अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल, राजेन्द्र राठौर, सुरेन्द्र जोशी मुन्ना सहित मित्र मंडल ने स्नेहिजनो से कार्यक्रम मे शामिल होकर श्री त्रिपाठी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।