विश्व दिव्यांग दिवस पर नेहरु स्टेडियम पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई

रतलाम। विश्व दिव्यांग दिवस पर नेहरु स्टेडियम पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री महेश चौबे उपस्थित थे। प्रतियोगिता के तहत चित्रकला, रंगोली, म्युजिक चेयर रेस, गोला फेंक, 50 मीटर, 100 मीटर दौड आयोजित की गई। स्पर्धा में करीब 88 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, जनचेतना परिषद् अध्यक्ष श्री एम.एल. दुबे, सुश्री पिहू कुरिल की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण आयोजित हुआ। इस अवसर बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं मोनो एक्टिंग कोविड-19 की जागरुकता के रुप में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिव्यांग बच्चों को प्रदान किए गए। आभार विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीशचन्द्र तिवारी ने माना।