सोनाक्षी मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं

मालदीव इन दिनों बॉलीवुड सिलेब्स का फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में कई सेलेब्स को वहां देखा है। सेलब्स सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय करने के लिए मालदीव में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर किए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-आईलैंड गर्ल।
दबंग गर्ल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी मालदीव में समुद्र किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी की इन वायरल तस्वीरों में फैन्स जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी को स्विमसूट पहने देखा जा सकता है। अभिनेत्री को मालदीव में बीच पर चिल करते हुए देखा जा सकता है। दबंग गर्ल की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट की है। कुछ दिन पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म फोर्स 2 के सेट से थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि इस अद्भुत फिल्म के 4 साल हो गए हैं और मैं इसका हिस्सा बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं। निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ में से एक। इस साल सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे किए हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक के लंबे सफर को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा था।
सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने वर्ष 2010 में आई फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह राउडी राठौर, दबंग 2,फोर्स 2 और आर…राजकुमार, लूटेरा और अकीरा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में देखा गया था। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।