कृषि मंत्री श्री पटेल ने हाटपीपल्‍या कृषि उपज मण्‍डी में तीन दिवसीय कृषि जैविक मेले का किया शुभारम्‍भ

  • जैविक खेती से किसानों की तकदीर बदलेगी, किसान भाई जैविक खेती को अधिक से अधिक अपनाएं – कृषि मंत्री श्री पटेल
  • देवास जिले में 1 लाख 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर माइक्रो उद्यम सिंचाई योजना से बागली और हाटपीपल्‍या विकासखण्‍ड के ग्रामीण होंगे लाभान्वित

देवास 4 मार्च 2022। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हाटपीपल्‍या कृषि उपज मण्‍डी में तीन दिवसीय कृषि जैविक मेले का शुभारम्‍भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्‍भ सरस्‍वती वंदना और भगवान बलराम की पूजा कर हुआ। इस दौरान विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्‍या श्री मनोज चौधरी, श्री राजीव खण्‍डेलवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित थे। कृषि जैविक मेले जिले के किसान भाईयों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कृषि जैविक मेले कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार किसान भाईयों की आय दोगुना करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जैविक खेती से किसान भाईयों की तकदीर बदलेगी। किसान भाई जैविक खेती को अधिक से अधिक अपनाएं। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि देवास जिले में 1 लाख 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर माइक्रो उद्यम सिंचाई योजना को प्रदेश सरकार ने मंजूर किया है। जिससे विकासखण्‍ड बागली और हाटपीपल्‍या के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। योजना में देवास विकासखण्‍ड के कुछ ग्राम भी लाभान्‍वित होंगे। किसानों को आत्‍म निर्भर बनाने के लिए सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे किसान आत्‍म निर्भर बनेंगे। किसान गौ वंश को पाले और गोबर एवं गो मूत्र का प्राकृतिक खेती में उपयोग करें। किसान भाई उत्पादन समूह बनाएं। कृषकगण किसानी के साथ-साथ व्यापार भी करें। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कृषि जैविक मेले में लगाये गये जैविक उत्‍पादों के स्‍टॉलों का अवलोकन भी किया। कृषि जैविक मेला कृषि उपज मण्‍डी में 06 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। कृषि जैविक मेले में किसानों को शासन की योजनाओं, खेती की नई तकनीक और जैवकि खेती के संबंध में जानकारी दी जायेगी। किसानों को जैविक खेती के लाभ बताये जायेंगे और जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जायेगा।