
रतलाम। श्री रामायण महोत्सव एवं रामलीला उत्सव का आयोजन रेल नगर स्थित बगीचे में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता राकेश मिश्रा व एडवोकेट श्रवण यादव है। आठवें दिवस के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति, भाजपा अंबेडकर मंडल महामंत्री लोकेश जयसवाल , विहिप धर्म प्रचार जिलाध्यक्ष अरविंद रवि निंदाने रहे ।सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्री राम व लक्ष्मण जी का पूजन करते हुए पुष्पमाला पहनाकर तथा भगवान श्री राम का रामचरित्र मानस का पूजन व आरती संपन्न की। तत्पश्चात आयोजक मंडल द्वारा सभी अतिथियों को राम नाम का दुपट्टा पहनाया गया। शबरी भेंट हनुमान भेंट, राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध का चित्रण का चित्रण रहा। प्रसाद वितरण मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति की ओर से वितरण किया गया। आज रात्रि में लक्ष्मण शक्ति राम विलाप का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समग्र समाज अध्यक्ष रविंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, लोकेश जायसवाल ,बबीता नागर, सुनील पाल, दयाराम यादव ,उषा यादव, दीपक सेन, मनोज पाल ,प्रदीप यादव, पंडित ईश्वर व्यास, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, पूजा सिंह चौहान, धन्नालाल आजम, प्रभु लाल भाटी, राकेश सोनी, शंभू सिंह सतीश बोरासी ,रमेश कनौजिया, शीतला पांडे ,रणजीत सिंह सोलंकी ,आनंद बोरासी, कैलाश कुशवाहा, मनीष यादव, दीपक सेन, मीना राठौड़, सोनू हरीश बोरासी आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी श्री राम महोत्सव एवं रामलीला उत्सव के सूत्रधार राकेश मिश्रा ने दी।