मजदूर दिवस पर निगम के सफाई मित्रो का हुआ सम्मान

रतलाम 1 मई । नगर को साफ व स्वच्छ बनाने के महत्वपूर्ण कार्य में लगे नगर निगम के सफाई संरक्षकों का निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने 01 मई विश्व मजदूर दिवस पर नगर निगम सभागृह में पु्ष्हार व षाल पहनाकर उनका सम्मान कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि 1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। अमेरिका में भले ही 1 मई 1889 को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव आ गया हो। लेकिन भारत में ये आया करीब 34 साल बाद। भारत में 1 मई 1923 को चेन्नई से मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत हुई।
उन्होने बताया कि 1 मई को हर साल मजदूर दिवस मनाने का उद्धेश्य मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना और योगदान को याद करना है। इसके साथ ही मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और शोषण को रोकना है।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, प्रभारी सहायक यंत्री श्री अनवर कुरेशी, निजी सहायक श्री सुभाष गोयल, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान, धर्मेन्द्र दोगाया के अलावा सर्वश्री कमल भाटी, विजय खरे, अशोक हाड़े, कमल शिन्दे, संजय पैमाल, राम कल्याणे, मुकेष खरे, राजू कल्याणे, श्याम छपरी सहित सफाई मित्र उपस्थित थे।