स्व. मूलाराम जोशी पुरस्कार से सम्मानित होंगे डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला

रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार चिंतक लेखक डॉ.मुरलीधर चांदनी वाला को बाईसा ब्राह्मण समाज भोपाल (म.प्र.) द्वारा प्रसिद्ध स्व. डॉ. मूलाराम जोशी साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जावेगा। शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उक्त पुरस्कार प्रदेश और देश के ख्यातनाम साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है । स्व.य मूलाराम जोशी अंग्रेजी साहित्य के प्रकांड विद्वान साहित्यकार थे उनकी स्मृति में बाईसा ब्राह्मण समाज भोपाल द्वारा आगामी 19 जून को भोपाल में एक समारोह आयोजित कर उक्त पुरस्कार से डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला को सम्मानित करेगें । उल्लेखनीय है कि डॉ. चांदनी वाला पूर्व में भी अपनी साहित्य साधना और समसामयिक लेख तथा वैदिक कविताओं के हिंदी अनुवाद करते हुए अनेक पुस्तकों को लिख चुके हैं तथा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं उनकी उपलब्धि पर मंच के संरक्षक श्री ओपी मिश्रा, डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, वीणा छाजेड़, भारती उपाध्याय, प्रतिभा चांदनी वाला, रमेश उपाध्याय, रक्षा के कुमार, दिलीप वर्मा, आरती त्रिवेदी, कविता सक्सेना, ममता अग्रवाल, डेलन भाभरा, मिथिलेश मिश्रा, दशरथ जोशी, नरेंद्र सिंह पंवार, श्यामसुंदर भाटी, सुभाष कुमावत, मनोहर प्रजापति, अनिल जोशी,  रमेश परमार, स्वतंत्र दशोत्तर, मदनलाल मेहरा, देवेंद्र वाघेला, चंद्रशेखर लश्कर ई, चंद्रकांत वाफगांवकर आदि ने हर्ष एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है