जैविक, प्राकृतिक खेती तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन 5 मार्च को जावरा में

रतलाम 03 मार्च 2023। उपसंचालक उद्यान श्री त्रिलोकचन्द्र वास्कले ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वाररा जैविक/प्राकृतिक खेती तकनीकी प्रशिक्षण, सहउत्पाद विक्रय हाट बाजार का आयोजन शासकीय पौधशाला कैलाशबाग जावरा में 5 मार्च को प्रातः 11.00 से सायं 5.00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक जैविक, प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों को अपने जैविक, प्राकृतिक उत्पाद के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय हेतु निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे।