समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु समिति गठित

रतलाम 29 मार्च 2023। रबी विपणन वर्ष 2023-24 हेतु समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कराने की दृष्टि से रबी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए अनुविभाग स्तर पर उपार्जन समिति का गठन किया गया है।
अनुविभाग रतलाम शहर हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री संजीव केशव पाण्डेय अध्यक्ष, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.एम. सोलंकी, सहकारिता निरीक्षक श्री आर.सी. बामनिया, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुभाष मजावदिया, शाखा प्रबंधक म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लाजि. कार्पो. श्री शुभम् भरने, गोदाम प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत जोशी, सचिव मण्डी समिति श्री एम.एस. मुनिया सदस्य तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आनन्द गोले सदस्य सचिव बनाए गए हैं।
अनुविभाग रतलाम ग्रामीण हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री त्रिलोचन गौड अध्यक्ष, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.एम. सोलंकी, सहकारिता निरीक्षक श्री आर.सी. बामनिया, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुभाष मजावदिया, शाखा प्रबंधक म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लाजि. कार्पो. श्री शुभम् भरने, गोदाम प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत जोशी, सचिव मण्डी समिति श्री एम.एस. मुनिया सदस्य तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आनन्द गोले सदस्य सचिव बनाए गए हैं।
अनुविभाग जावरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री हिमांशु प्रजापति अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एन.के. छारी, सहकारिता निरीक्षक श्री आर.के. सोनी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री विशाल बोरसिया, शाखा प्रबंधक म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लाजि. कार्पो. जावरा श्री किशनसिंह डामोर, शाखा प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्ला. कार्पो. जावरा श्री समरथ बर्डिया, सचिव मण्डी समिति श्री आर.के. जैन सदस्य तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रेम कुमार अहिरवार सदस्य सचिव बनाए गए हैं।
अनुविभाग आलोट हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री मनीषा वास्कले अध्यक्ष, शाखा प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्ला. कार्पो. आलोट श्री महेन्द्रसिंह सुमन, कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.आर.एस. चन्द्रावत, सहकारिता निरीक्षक श्री विकास खराडी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री मनोज मेहता, सचिव मण्डी समिति श्री प्रवीण चौहान, सचिव मण्डी समिति ताल श्री पर्वतलाल मालवीय सदस्य तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश गौड सदस्य सचिव बनाए गए हैं।
अनुविभाग सैलाना हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मनीष जैन अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एन.एस. मण्डलोई, गोदाम प्रभारी म.प्र. स्टेट सिविल सप्ला. कार्पो. सैलाना श्री एस.के. राय, सहकारिता निरीक्षक श्री हरीश चौहान, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री राजू सिलावट, शाखा प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्ला. कार्पो. श्री रविन्द्र इंगला, सचिव मण्डी समिति श्री आर. वसुनिया तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री कादम्बिनी धकाते सदस्य बनाए गए हैं।