स्नेह नगर वार्ड क्रं -10 में कम्बल व तुलसी पौधे वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

रतलाम। आज 25 दिसंबर 2020 (शुक्रवार) को मुखर्जी मंडल द्वारा स्नेह नगर स्थित शिव मंदिर परिसर पर भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का 96 वां जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्षा श्रीमति चेतना पाटीदार द्वारा तुलसी के पौधे व कंबल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, पूर्व पार्षद मनीषा मनोज शर्मा व मंडल के कार्यकर्ता गण भी मौजूद थे । सारिका दिक्षित, प्रेमलता बैरागी, सुनीता श्रीवास्तव, ज्योति सालवी, खुशबू अलोरिया, जयश्री राठौड़, शांति पाटीदार, भारती पाटीदार, मीना टांक, रेखा साईवाल, मनीषा चौहान, शांता लिंबोदिया, कांता सालवी, चंद्रपाल सिंह राणावत, गोविंद कुंवर राणावत, मोहनलाल लिबोदिया, रजत सिंह पंवार, नकुल बैरागी, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र देवड़ा, जयेश वसावा ,अनीता वसावा, प्रकाश बंसेरा, दिनेश शर्मा, आशीष पाटीदार, निर्मल मालवीय, रुकमणी तंवर, मनीषा तंवर, जगदीश पानवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह देवड़ा व आभार मंडल उपाध्यक्षा श्रीमती चेतना पाटीदार द्वारा किया माना।