भवन अनुज्ञा शुल्क कम किया जाए, भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने सौपा पत्र

रतलाम | नगर निगम द्वारा 1 दिसम्बर 2020 से बढ़ाए गए भवन निर्माण अनुज्ञा शुल्क में कमी करने की मांग को लेकर भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि अनुज्ञा शुल्क में कमी के लिए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने भी पत्र लिखा है| उन्होने नगर निगम प्रशासक एवं कलेक्टर गोपालचंद डाड से चर्चा कर उन्हें अनुज्ञा शुल्क का युक्तियुक्तकरण करने को कहा है। भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने बताया कि नगर निगम द्वारा की गई शुल्क वृद्धि किसी भी द़ृष्टि से उचित नहीं है। इससे आमजन पर अनावश्यक आर्थिक भार बढ़ रहा है। इस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। पत्र सौंपते समय भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल में मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा सहित हेमन्त राहोरी, कमल सिलावट, धर्मेन्द्र देवड़ा एवं सिटी इंजीनियर एस.सी. व्यास उपस्थित थे|