कलेक्टर ने उच्च अधिकारियों के निर्देशो की अवहेलना करने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलम्बित

बड़वानी | कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने सुशासन अभियान के अंतर्गत उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशो पर अमल न करने वाले अंजड़ के राजस्व निरीक्षक श्री ओकार मनाग्रे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन काल में सबंधित का मुख्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय बड़वानी नियत किया गया है।