

रतलाम । आज समय के बच्चों,युवाओं को पारंपरिक खेलों के बारे में ज्यादा जानकारी नही होने से लुप्त होते जा रहे हैं। इन्हीं को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से सृष्टि समाज सेवा समिति ने शुरूआत पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार के बच्चों माता- पिता परिवार के साथ विभिन्न खेलों को खेल कर संक्रांति पर्व मनाया ।खेलों का शुभारंभ रक्षित निरीक्षण(आरआई) आरके तंवर ने मकर संक्रांति पर खेला जाने वाला मुख्य खेल गिल्ली डंडा से शुभारंभ किया।
समिति अध्यक्ष सतीश टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारतीय पारंपरिक खेलों के प्रति रुझान कम हो रहा है। इन्ही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस परिवार के साथ नई पहल के लिए तेजस्वी दल सदस्त पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंची।
सचिव सुनील कुमार मालवीय,संरक्षक सदस्य महेंद्र नागर ने बताया पुलिस परिवार के बच्चो, बालिकाओं युवतियों के साथ समिति सदस्यों ने पकड़म पाटी,खो- खो, घोड़ा बादाम छाई,गधा मार,चेयर रेस एवं रस्साकशी में अपनी जोर आजमाइश संगीत के माध्यम से की आगे भी हमारे राष्ट्रीय पारंपरिक खेलों का प्रचार प्रसार करने के लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर विभिन्न त्योहारों पर किए जाएंगे।
संस्था सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड का चयन इसलिए गया किया गया क्योंकि नागरिकों की सुरक्षा में पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मी दिन- रात लगे रहते हैं अपने परिवार को समय भी कम दे पाते हैं। बच्चों में उर्जा का संचार बना रहे इसलिए चयन किया गया। आगे भी सृष्टि परिवार पुलिस परिवार के बीच जाकर आयोजन करेंगे।
इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी, वनिता सिंधु, सुपर 100 की पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाएं सहित पुलिस स्टॉफ एवं परिवार सदस्य
सृष्टि समाज सेवा समिति सदस्य दिव्या श्रीवास्तव, जया जोशी, पल्लवी टाक, योगेश पाटिल, प्रिया पाटिल, पूजा वाधवा,पायल राठौड़, काजल टाक, अरूण राव कामले, शुभम सिखवाल, रितिका सोलंकी, कोमोलिका रावल, अर्पित उपाध्याय सहित सदस्य उपस्थित रहे।