नेताजी सुभाषचन्द्र बौस का 125 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

रतलाम । युवा मंच द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का 125 वां जन्मदिवस बड़ी धुमधाम से मनाते हुए आज श्रृंगी चौराहा रानीजी का मंदिर के यहां प्रात: 10 बजे सभी अतिथियों द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं मिठाई वितरित कर मनाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिखवाल समाज के वरिष्ठ नेहरूलालजी व्यास, विशेष अतिथि गोकुलजी जोशी, हर्ष दशोत्तर, तुलसी चौटरानी, गुलजारीलालजी भारतीय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रप्रकाश पुरोहित ने की। कार्यक्रम का संचालन विजय ओझा गामोठ ने किया ।
कार्यक्रम में सर्वश्री चन्द्रप्रकाश व्यास, सुनील परमार, संतोष तिवारी, डाक्टर सा. जगदीश व्यास, राधेश्याम पुरोहित आदि नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला और नेताजी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। वहीं जन्मदिन मनाते हुए मोतीचुर के लड्डु खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया । अंत में आभार मंच के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने माना। कार्यक्रम में सर्वश्री राधेश्याम व्यास, गोपाल पण्डया, देवेन्द्र त्रिपाठी, मुलचन्द पण्डया, कैलाश जोशी, भगवती उपाध्याय, सुरेश पुरोहित, इन्दु तिवारी, सुरेश तिवारी, हर्षवर्धन पुरोहित, रौनक पुरोहित, प्रकाश चौटरानी, सुनील व्यास, निरंजन उपाध्याय, नारायण पण्डया, शांतिलाल व्यास, गोवर्धन व्यास, ईश्वर बोहरा, देवीलाल तिवारी, अशोक पण्डया, ओमप्रकाश बोहरा, विकास परमार, रमेश पण्डया, कन्हैयालाल तिवारी, दिनेश व्यास, कन्हैयालाल व्यास, संजय परमार, राजु तिवारी, शिव व्यास सहित क्षैत्र के व्यापारी सहित कई क्रांतिकारी जनता उपस्थित थी।