यूथ कांग्रेस 9 को घेरेगी दिल्ली में संसद


रतलाम । करीब ढाई महीने से हमारे देश के किसान टिकरी बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे है। 155 से ज्यादा किसानों ने अपनी बात प्रधान मंत्री तक पंहुचने के लिए अपनी जान तक गंवा दी। रविवार को एक और किसान ने अपनी जान दे दी और अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि मोदी सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। इतना ही नहीं टिकरी बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे किसान दिल्ली ना आ सके इसलिए सरकार ने बॉर्डर पर इस तरह कांटों के तार, सीमेंटेड बरिगेड और किलें जमीन में  दफन कर रखी है।  इसके लिए यूथ कांग्रेस किसानों को समर्थन देते हुए 9 फरवरी को राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने नेतृत्व में दिल्ली में संसद का घेराव करेंगे। देश भर से यूथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उक्त बात रविवार को शहर आए यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहन गुर्जर ने गीता मंदिर  रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में कही।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय नंदेड़ा ने संबोधित करते हुए सांसद के घेराव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि रतलाम और आसपास से सभी यूथ सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद जिला अध्यक्ष मयंक जाट और शहर अध्यक्ष सय्यद वुसत ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश सचिव किशन  सिंघाड़, ग्रामीण अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह लुनेरा, शहर अध्यक्ष जावरा अंकित लालवानी, अजय निनामा, यश दवे अनिल कटारिया, आसिफ अब्बासी, राहुल दुबे, आरिफ शैख, विजय खदेड़ा, नदीम मिर्जा, आईटी सेल अध्यक्ष इरफान खान, अली जमाल, विलियम डेनियल तौसिफ सहित कई युवा कांग्रेसी मौजद थे। आभार व्यक्त हितेश पैमाल ने किया।