जीरो वेस्ट की ओर बढ़ रहा है रतलाम नगर, वार्ड 7, 8, 17 व 19 को बनाया 0 वेस्ट वार्ड

रतलाम । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार रतलाम नगर को जीरो वेस्ट बनाये जाने के तहत वार्ड क्रमांक 7, 8, 17 व 19 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाया गया है वहीं स्व सहायता समूह की रैग पिकर्स महिलाओं को शहर में ही रोजगार मिलने के साथ ही सूखे कचरे का निष्पादन भी हुआ।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने इस संबंध में बैठक लेकर वार्ड क्रमांक 7, 8, 17 व 19 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाये जाने हेतु किये गये कार्यो की जानकारी लेने पर बताया गया कि निगम के वार्डो में 2-2 कचरा संग्रहण वाहन बिना हैल्पर के पंहूची वाहन के साथ दुर्गा व ईश्वर स्व सहायता समूह रैग पिकर्स महिला, आई.ई.सी. टीम के सदस्य, वार्ड पर्यवेक्षक, दरोगा, इंजीनियर आदि ने घर-घर जाकर नागरिकों से गीला एव सूखा कचरा पृथक-पृथक प्राप्त कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक वाहनों में डाला। संग्रहित किये गये सूखे कचरे को एक स्थान पर खाली कर समूह की महिलाओं द्वारा कचरे की छंटती कर कबाड़ी को तौलकर विक्रय किया गया।
बैठक में बताया गया कि वार्ड क्रमांक 7, 8, 17 व 19 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाने का कार्य 100 प्रतिशत सफल रहा। वार्डो के प्रत्येक घरो से गीले एवं सूखे कचरे को दुर्गा व ईश्वर स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पृथक पृथक लिया गया जिसमें नागरिकों ने उत्साह से सहयोग किया। सूखे कचरे से ईश्वर नगर में 4 मार्च को 150, 5 मार्च को 110, 4 मार्च को अलकापुरी में 770 व 5 मार्च को 425, 5 मार्च को दीनदयाल नगर में 680 व वार्ड क्रमांक से 542 रूपये स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्राप्त हुए।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि स्व सहायता समूहों की रैग पिकर्स महिलाऐं अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिये अपने बच्चों के साथ जुलवानिया टेªचिंग ग्राउण्ड पर सूखे कचरे से प्लास्टिक, रबर, बॉटल व अन्य सामग्री अलग-अलग करके कबाड़ी को विक्रय कर नारकीय जीवन व्यतीत कर रही थी। जीरो वेस्ट वार्ड बनाने के तहत अब जुलवानिया की रैग पिकर्स महिलाओं को वार्डो में ही काम मिलने लगा है व इनकी सुरक्षा के लिये निगम द्वारा एप्रीन, ग्लबस, मास्क आदि उपलब्ध कराये गये है। इन्हे वार्ड में ही कार्य मिलने से इनके जीवन स्तर में सुधार होगा।
उक्त वार्डो को जीरो वेस्ट वार्ड बनाने के दौरान निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, स्वच्छता कनसलटेंट श्री प्रतीक मिश्रा, इंजीनियर श्री राजेश पाटीदार, श्री मनीष तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, वार्ड पर्यवेक्षक, सिटी मैनेजर श्री कपील मारोठिया, श्री नितिन तिवारी, दरोगा, आईईसी टीम के सदस्य, दुर्गा एवं ईश्वर स्व सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित थी।
बैठक में निगम आयुक्त श्री झारिया ने निर्देशित किया कि नगर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के लिये नगर में कहीं भी कचरा स्थान नहीं बने इसका विशेष ध्यान रखा जाये तथा खुले में कचरा फेंकने वालो पर जुर्माना किये जाने कार्यवाही में तेजी लाई जाये। इसके अलावा उन्होने निर्देशित किया कि सभी सड़को की स्वीपिंग कराई जाये साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन स्वीपिंग करवाई जाये।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोंलकी, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, स्वच्छता कनसलटेंट श्री प्रतीक मिश्रा, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, श्री एम.के. जैन, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, श्री अरविन्द दशोत्तर, निगम सचिव श्री जसवन्त जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री सर्वश्री सुहास पंडित, बी.एल. चौधरी, राजेश पाटीदार, विकास मरकाम, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, दीक्षा निजामपुरकर, सिद्धार्थ सोनी, श्रीमती अनिता ठाकुर, स्टेनोग्राफर श्री प्रमोद तिवारी, सिटी मैनेजर श्री कपील मारोठिया, श्री नितिन तिवारी, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा, श्री बी.एल. चावरे, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, श्री पर्वत हाड़े, उद्यान पर्यवेक्षक श्री धर्मेन्द्र दोगाया, श्री अनील पारा, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, दरोगा आदि उपस्थित रहे।