
रतलाम । शहर कांग्रेस कमेटी कि ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह पूर्वक भी मनाई गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमती इंदिरा जी ने भारतीय समाज की बुनियादी समस्याओं के प्रति कांग्रेस की विचारधारा एवं कार्यों को गति दी। उन्होंने अपने खून की अंतिम बूंद से देश की सेवा की। कटारिया ने सरदार पटेल के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी हिम्मत और एकजुटता के बलबूते इस देश को विशाल देश का स्वरूप दिया। किसानों के हित में कार्य किया। महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज उत्थान के जो कार्य किए हैं उनके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा और रामायण के रूप में एक अतुलनीय विरासत उन्होंने विश्व को दी है।
कार्यक्रम को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, प्रदेश सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान एवं नवनियुक्त कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष हितेश पैमाल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के प्रारंभ में इंटक के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद सोनी महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मीना बग्गा अजा विभाग प्रमुख हितेश पैमाल वाल्मीकि समाज वरिष्ठ जन श्री बाबूलाल खंडारे मुकेश खत्री ओम प्रकाश बिलवाल का स्वागत किया गया!
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के 40 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम का संचालन जोयबआरिफ ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री विशाल कंडारे ने किया।