रतलाम। 1947 में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू ने अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रजवाड़ों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस समय सबसे बडी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाना। उन्होंने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा निभाई । उक्त विचार शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने स्थानीय सज्जन मिल चोराहे पर नेहरू जयंती पर प्रतिमा के माल्यार्पण समारोह में व्यक्त किये । श्री कटारिया ने कहा कि पंडित नेहरू योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंच वर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी। इस अवसर पर श्रीमती यस्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, किशन सिंगार,कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या,मीना बग्गा, महीप मिश्रा निलेश शर्मा, आयुष सिंह राठौर , संगीता काकरिया, हितेश पैमाल, आशीष डेनियल, फैयाज मंसूरी, संजय पवार, वंदना अनिल पुरोहित,विशाल कंडारे, पुष्पा यादव, कुसुम चाहर, जितेंद्र हाड़ा पंडित, जितेंद्र मिर्ची, मनोज खोईवाल, एक्का बेरुत ,सोनू व्यास, जमील खान,संदीपनागर केजार मानसी, जितेंद्र पंडित, जितेंद्र मिर्ची, जसपाल बग्गा अनिल पुरोहित , निवास पहलवान, दिनेश घावरी सुमित यादव, सतीश गिरी, युसूफ शाह,सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जोयेफ़ आरिफ ने किया आभार राजीव रावत ने व्यक्त किया ।