रतलाम । जिले में अब तक 974.6 मिलीमीटर (39 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 1079.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में 104.7 मिलीमीटर वर्षा कम हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान शुक्रवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 1.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 15 मिलीमीटर, जावरा में 25 मिलीमीटर, पिपलौदा में 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।