जिले में अब तक 41 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

रतलाम । जिले में अब तक 1034.8 मिलीमीटर (41 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 1082.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में 47.8 मिलीमीटर वर्षा कम हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान बुधवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 0.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रावटी 2.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।