रतलाम । प्रधानमंत्री स्वाईल हैल्थकार्ड योजना अंतर्गत एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन विकासखंड पिपलौदा के ग्राम पंचायत काबुलखेड़ी (सुखेड़ा) में किया गया जिसमें किसानों को मिट्टी परीक्षण एवं मिट्टी की जांच कैसे करें, मिट्टी में कौन-कौन से आवश्यक पोषक तत्व पाये जाते हैं के बारे में विस्तृत रूप से किसानों को बताया गया।
तथा रासायनिक उर्वरकों से भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो जाती हैं तथा मिट्टी के अंदर पाये जाने वाले शुष्म जीवाणुओं की संख्या कम हो जाती है। अतः किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खादों का उपयोग करें कृषकों को संगोष्ठी के माध्यम से रबी फसलें गेहूं, चना, सरसों एवं मटर आदि फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। कृषक संगोष्ठी में प्रमुख रूप से किसानों को सरसों मिनिकिट बीज का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया। कृषक संगोष्ठी में उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, सहायक संचालक कृषि श्री भीका वास्के, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अशोक कुमार कुशवाह विकासखंड पिपलौदा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.एस.अलावा एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा। संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेडा के सश्य वैज्ञानिक डा. सी.आर. काठवा, प्रसार वैज्ञानिक श्री रामधन घसवा आदि द्वारा किसानों को आगामी रबी फसलों की तैयारी एवं विभिन्न नई-नई किस्मों के बारे में जानकारी दी गई।
विकासखंड पिपलौदा की जनपद अध्यक्ष श्रीमती संतोष बाई श्री सुरेश धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री हरिराम शाह, सुखेडा मंडल अध्यक्ष श्री बद्रीलाल शर्मा, नगर अध्यक्ष श्री नाहर सिंह राठौर, जैविक किसान श्री नानालाल धाकड रियावन आदि उपस्थित रहे। श्री हरिराम शाह रा किसानों को प्रधानमंत्री स्वाईल हैल्थकार्ड के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया तथा रासायनिक खादों से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को बताया गया तथा अधिक से अधिक किसान भाई जैविक खेती अपनाने के लिए बताया गया।