रतलाम। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। उक्त जानकारी जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी । कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान व अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सभी मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।