जावरा (अभय सुराणा)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने प्रेस के जारी बयान में बताया मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत के आव्हान पर जावरा कांग्रेस कार्यकताओ का घर चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ 1फरवरी सुबह 11बजे विजय टाकीज स्टेशन रोड जावरा से किया जाएगा जिसमें कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी मोर्चा संगठन पूर्व जनप्रतिनिधि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहेंगे श्री कोचट्टा ने बताया 1फरवरी से 28फरवरी तक इस महा अभियान मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं संवाद करेंगे इस अभियान के दोरान 15माह की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों प्रदेश की 17साल की शिवराज सरकार की नाकामियों को जन जन पहुंचायेंगे इस अभियान मे कांग्रेस सदस्या अभियान भी चलाया जाऐगा बुथ लेवल पर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी