श्रीमद भागवत कथा में गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग लगाया

उज्जैन। बाबा महांकाल की नगरी देवास रोड़ स्थित सांईबाग कालोनी सांई मंदिर प्रांगण उज्जैन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पांचवे दिन संत महेश गुरु ने श्रीमुख से गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। उन्होंने बालकृष्ण की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन करने के बाद गोवर्धन पूजा एवं इंद्र के मान मर्दन का मनोहारी वर्णन किया। इस दौरान भगवान गिरिराज महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराए गए। उन्होंने यह भी बताया जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। कथा व्यास ने अपने सुरीले कंठ से संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे वीर नाप मानै मेरो मनुवा, श्री गोवर्धन महाराज-महाराज तिहारे माथे मुकुट विराज रयौ आदि अनेकों कर्णप्रिय भजन सुनाकर भक्तों को झूमने एवं नृत्य करने को विवश कर दिया। गोपाल ठाकुर ने बताया कि कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रूक्मणि जी का विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। व्यासपीठ की आरती उपाध्यक्ष करणसिंह भदोरिया, एएन पाण्डेय, गोपाल सोनगरा, बिजेसिंह बघेल, इन्दरसिंह गोयल, भार्गव मिश्रा सहित श्रद्धालुजनों ने की। तत्पश्चात बाद छप्पन भोग की महाप्रसादी का वितरण किया गया।