कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सर्किल जेल रतलाम का निरीक्षण किया

रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सोमवार को सर्किल जेल रतलाम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जेल की विभिन्न बेरको का निरीक्षण किया गया। बंदियों की स्थिति देखी गई।
कलेक्टर द्वारा बंदियों की पाकशाला में पहुंचकर भोजन गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का भी निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक श्री आर.पी. वसुनिया, उप अधीक्षक श्री डी.बी. प्रसाद, कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय भी उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा जेल अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक श्री वसुनिया द्वारा विभिन्न समयावधि के बंदियों, ट्रायल बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा जेल व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी गई।