छात्रों ने बनाया लोगो, महिलाओं ने ईवीएम का चित्र बनाकर समझाया

रतलाम । मतदाता जागरूकता अभियान सेल्स प्लान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत नए-नए प्रयोग कर मतदाताओं को उसके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रतलाम शहर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं ने लोगो बनाया तो महिला कर्मचारियों ने रांगोली से ईवीएम मशीन बनाकर महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रयोग किया जा रहे हैं। वार्ड 13 ताल में सुपरवाइजर मोनिका शुक्ला, कार्यकर्ता सरोज शर्मा ने गुब्बारों पर नारे लिखकर मतदान के लिए आमंत्रित किया। मतदाता जागरूकता संकल्प ब्लॉक आलोट, ग्राम सोमचिड़ी देवगढ़ में किया गया। रतलाम शहर के वार्ड 14 में सेंस अंतर्गत कार्यक्रम गणेशनगर में मतदाताओं को जागरूक किया गया। धामेडी परियोजना पिपलौदा में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां की गई।