लहसुन, प्याज में पीलेपन के नियंत्रण के लिए कार्बनडाजिम मेन्कोजेब का स्पै्र करें -डॉ. शक्तावत

आगर-मालवा | ‘‘आत्मा‘‘ योजनान्तर्गत शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र आगर में रबी कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ़ आर.पी.एस.शक्तावत ने कृषकों से चर्चा करते हुए रबी फसलों में आने वाली किट व्याधियों के नियंत्रण की जानकारी देते हुए लहसुन, प्याज के पीलेपन के नियंत्रण के लिए कार्बनडाजिम मेन्कोजेब का स्पै्र तथा गेहूं में पीलेपन जड़ के माहूँ के नियंत्रण हेतु इमिडाक्लोरोप्रीड का स्प्रे करने के बारे मं जानकारी दी गई। सहायक मत्स्य अधिकारी आर.आर. धुर्वे ने कृषकों को मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए, उनका लाभ लेने का किसानों से आव्हान् किया। पशुपालन विभाग के डॉ. उमेश जैन ने कृषकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजना पशु बीमा, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। ए.एस.सी.ओ.एल.एन जाटव ने मृदा स्वास्थ कार्ड एवं मृदा नमूने लेने की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘ श्री अनिल कुमार तिवारी ने फसल अवशेष प्रबंधन वर्मीकम्पोस्ट, नाडेप खाद के साथ ही जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मृदा का स्वास्थ किस प्रकार बनाये रखे इसके बारे में बताया। कार्यक्रम के अन्त में उप परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘ के.आर. सालमी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थितजनों के प्रति आभार प्रकट किया।