केंद्र सरकार कृषि विधेयक काले कानून वापस ले अन्यथा कांग्रेस जन सड़क पर संघर्ष करेंगे- महेंद्र कटारिया

रतलाम। विभिन्न किसान संगठनों द्वारा काले कृषि विधेयक के विरोध में भारत बंद के समर्थन में एवं मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल धरना एवं प्रदर्शन दो बत्ती के चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में दिया गया! धरने के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत को दिया गया! उक्त धरना आंदोलन में पूर्व महापौर श्री पारस दादा ,महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी ,सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुबारिक खान ,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अदिति दवेसर , पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश झालानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, किसान कांग्रेस के रामचंद्र धाकड़, चंद्रशेखर शर्मा, पंकज शर्मा ,एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया ने संबोधित किया।
धरना आंदोलन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया जी ने कहा इस देश के अन्नदाता की जमीनों को देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कब्जे करने की सुनियोजित साजिश साथ ही भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक की सोच भारत में कृषि को ही खत्म कर दें इसी आधार को लेकर मोदी सरकार ने यह काला कानून लाया हैअतः समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता इस काले कानून का घोर विरोध करते हैं और अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया देश की आम जनता सड़कों पर विरोध करेगी! कार्यक्रम का संचालन जोएब आरिफ ने किया! धरना प्रदर्शन का आभार पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा (मामा )ने किया! इस अवसर पर शांतिलाल वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरुद्दीन कचवाया, विजय सिंह चौहान, मोहसिन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ,सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, मनसूर अली पटौदी, अनुसूचित जाति विभाग के हितेश पेमाल, श्री शांतिलाल मालवीय, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, सेवादल यंग बिग्रेड धर्मेंद्र शर्मा, वासिफ काजी, पीसीसी सदस्य संजय छाजेड़,पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित , वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, जगदीश अकोदिया मनोज दीक्षित, मुकेश मीणा ,बबीता नागर , युवा नेता रवि वर्मा, श्रीमती कुसुम चाहर, श्रीमती सुल्ताना, वसीम शेरानी, श्रीनिवास जाधव, जमील खान, दिलीप चौकी, पंकज शर्मा, जितेंद्र पंडित , विशाल कंडारे, विजय उपाध्याय, मांगीलाल जैन, सतीश गिरी, राजेंद्र सोलंकी ,संजय ब्रह्मेचा, जितेंद्र सिंह, धीरज मूंदड़ा, शांतिलाल गवली, राजेश प्रजापत, सुनील महावर, इक्का बेलूत, कैलाश सोलंकी, साजिद अब्बासी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।