रतलाम । म.प्र. अभियोजन परिवार के वरिष्ठ पूर्व अभियोजन अधिकारी श्री पी.आर. चौहान के निधन पर अभियोजन परिवार द्वारा उन्हें हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित की गई।
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं पूर्व डी.डी.पी. श्री पी.सी. जैन ने उन्हे एक कर्मठ एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में स्मरण किया। पूर्व डी.डी.पी. एम.एच. खान ने स्वर्गीय श्री चौहान को एक बेहतरीन इन्सान एवं कानून के विशेषज्ञ के रूप से याद करते हुए उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। पूर्व डी.डी.पी. कैलाश व्यास एवं पूर्व डी.डी.पी. अरूण श्रीवास्तव,पूर्व डी.डी.पी. विमल कुमार छाजेड़ ने भी श्री चैहान को एक अच्छे मार्गदर्शक, अनुशासन प्रिय एवं प्रत्येक जरूरतमंद की सदैव मदद करने वाले व्यक्ति के रूप में निरूपित किया। डी.डी.पी. सुशील कुमार जैन, डी.डी.पी. डॉ. साकेत व्यास, डी.डी.पी. बी.एस. ठाकुर ने श्री चौहान को नेक व्यक्ति, उदारमना एवं सदैव नया सीखने और सिखाने वाले अधिकारी के रूप में आदराजंलि दी।
डी.पी.ओ. अनिल बादल, डी.पी.ओ. राज कुमार नीमा, पूर्व डी.पी.ओ. रविन्द्र कुमार क्षोत्रिय एवं प्रभारी डी.पी.ओ. नितेश कृष्णन, एडीपीओ सुनिल परमार, रमेश गामड़ ने कहा कि श्री पी.आर. चौहान एक प्रेरणादायी व्यक्ति थे जिनकी कमी सदैव खलती रहेगी। साथ ही मंदसौर एवं रतलाम में पदस्थ अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी श्रद्धाजंली अर्पित दी गयी।
ज्ञातव्य है कि गत दिनो 90 वर्ष की आयु में श्री पी.आर.चौहान का निधन उनके निवास स्थान मंदसौर में हो गया था। सभी लोगो ने श्रीमती विमला चौहान (धर्मपत्नि श्री पी.आर.चौहान जिनका निधन उनके निधन के पांच दिन पूर्व ही हुआ था) को भी हार्दिक श्रद्धाजंली दी गई।