धार। विधायक नीना विक्रम वर्मा की पहल पर जिला अस्पताल को एंडोस्कोपी मशीन प्राप्त हुई है।आज एडीम सलोनी सिडाना की मौजूदगी में चिकित्सकों द्वारा मशीन का डेमू देखा गया। सिविल सर्जन डॉक्टर अनुसूया गवली ने बताया कि एंडोस्कोपी एक ऐसी परीक्षण प्रक्रिया होती है, जिसकी मदद से शरीर के अंदरूनी अंगों और वाहिकाओं आदि को देखा व उनको संचालित किया जाता है। शरीर के अंदरूनी अंगों को देखने के लिए इस प्रक्रिया में एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। इस उपकरण की मदद से शरीर के अंदर कोई बड़ा चीरा लगाये बिना ही अंदरूनी अंगों को देखा जा सकता है।एंडोस्कोपी एक प्रक्रिया होती है, जिसमें एक श्एंडोस्कोपश् नाम के उपकरण का इस्तेमाल करते हुऐ शरीर के अंदरूनी अंगों की जांच की जाती है।
एंडोस्कोप एक लंबी, पतली और लचीली ट्यूब होती है, जिसके एक सिरे पर एक लाइट और एक कैमरा लगा होता है। कैमरा की मदद से ली गई तस्वीरें कंप्यूटर स्क्रीन पर भेजी जाती हैं। चिकित्सकगण इसके माध्यम से बीमारी का सटीक निदान कर सकते हैं।