सोयाबीन एवं मक्का फसल के बीज उपचार हेतु वेबीनार आज

इन्दौर | फसल उत्पादन बढ़ाने व फसलों को स्वस्थ्य रखने के लिए बीज उपचार करना जरूरी है। इससे संबंधित सोयाबीन एवं मक्का फसल में बीजोपचार विषय पर 18 जून 2021 को दोपहर 3 बजे से गूगल मीट पर एक वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा जिला इंदौर श्रीमती शर्ली थामस ने बताया कि वेबीनार में मुख्य वक्ता डॉ. अरुण शुक्ला शस्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र कस्तूरबाग्राम इंदौर रहेंगे। सभी किसानों से आग्रह किया गया है कि वे वेबीनार में जुड़ने हेतु गूगल मीट पर जाकर लिंक meet.google.com/dte-svjd-xzq पर क्लिक कर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। बीज उपचार करके अपनी फसल को सुरक्षा का टीका लगाए।