भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह जी कुशवाह के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा की सहमति से पार्टी के पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री बालाराम जी पाटीदार (बालुसेठ) ने जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि जावरा नगर मंडल के लिए श्री चन्द्रप्रकाश सोलंकी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर श्री मनोहर सिंह गुर्जर, सुखेंडा मंडल अध्यक्ष पद पर डॉ.लक्ष्मण पटेल, पिपलौदा मंडल अध्यक्ष पद पर श्री हेंमत पाटीदार की नियुक्ति की गई है। घोषणा के अनुसार श्री हरीसिंह गुर्जर आलौट मंडल अध्यक्ष, श्री जरेसिंह गुर्जर ताल मंडल अध्यक्ष, श्री जगदीश आंजना बडावदा मंडल अध्यक्ष, श्री राकेश मीणा पं.दीनदयाल मंडल अध्यक्ष, श्री चेतन टांक मुखर्जी मंडल अध्यक्ष, श्री राधेश्याम मारू कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष, श्री सुनील पाल डॉ.आम्बेडकर मंडल अध्यक्ष, श्री सुभाष गोयल धराड़ मंडल अध्यक्ष, श्री श्याम राठौर रावटी मंडल अध्यक्ष तथा श्री दिलीप कुमावत शबरी मंडल अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।