रतलाम 10 सितंबर 2023। जिले के पलसोढी सिंचाई तालाब में पहली बार वर्ष 2023-24 में पूर्ण जल स्तर तक जल भराव हो चुका है। इस कारण इस वर्ष से पलसोढ़ी तालाब द्वारा किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ रबी सीजन ने मिल जाएगा।
कार्यपालन नियंत्रित जल संसाधन श्री पी.के. खरत ने बताया कि पलसोढ़ी सिंचाई तालाब योजना से बिबडोद, पलसोढी एवं रामपुरिया गांव की 390 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा निर्मित होगी जिससे 170 किस परिवार लाभान्वित होंगे। जो किसान पूर्व में परंपरागत खेती करते थे वह अब अतिरिक्त फसले ले सकेंगे। उद्यानिकी फसलों का लाभ भी ले सकेंगे। उल्लेखनीय है कि 965.279 लाख रुपए खर्च किए जाकर तालाब का निर्माण दिसंबर 2022 में पूर्ण किया गया। इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 390 हेक्टेयर है।